रामनगर-: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑपरेशन लैंड जिहाद पर चल रही कार्रवाई के तहत आज जिम कार्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वन क्षेत्रों में अवैध रूप से बनाई गई धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित करते हुए उन्हें पूरी तरह से हटा दिया टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बताया कि बिजरानी रेंज की गठित टीम द्वारा वन क्षेत्र में निर्मित अवैध रूप से धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित करते हुए चार अवैध धार्मिक संरचनाओं को बिजरानी रेंज से हटा दिया गया है उपनिदेशक टाइगर रिजर्व में बताया कि अब यह क्षेत्र गठित टीम द्वारा हटाने के बाद अपने प्राकृतिक स्वरूप में वापस आ गया है उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि पार्क क्षेत्र में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियां संचालित ना करें जाएगा तथा आगे भी कार्रवाई की जाती रहेगी।




