लखनऊ दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात पहुंचे जहां पर उन्होंने उत्तराखंड के नागरिकों के साथ मुलाकात कर विभिन्न पहलुओं पर उन्होंने चर्चा की।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अहमदाबाद में रोड शो के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के अहमदाबाद पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।




