उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-: (उत्तराखंड) STF की बड़ी कार्रवाई. पटवारी पेपर लीक मामला. 4 लोग हुए गिरफ्तार.गोपन विभाग का अधिकारी भी शामिल।।

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 4 लोग गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने प्रेस कॉन्फेंस कर मामले की पुष्टि की है। एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आयोग के ही चार कर्मचारियों की संलिप्ता पाने पर गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से 22 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में लोक सेवा आयोग में गोपन सेक्शन में तैनात संजीव चतुर्वेदी को हिरासत में लिया गया है। इनके अलावा आयोग में कार्यरत राजपाल, संजीव कुमार और रामकुमार को भी गिरफ्तार किया गया है इन लोगों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र की जानकारी दी थी।
बताया जा रहा है कि 35 लोगों को परीक्षा से पहले ही पेपर लीक किया गया था। अलग-अलग स्थानों के अभ्यर्थियों को बिहारी गढ़ और हरिद्वार में एक फार्म हाउस में एकत्रित कर पेपर लीक किया गया था। एसटीएफ ने इस घटना में शामिल संजीव चतुर्वेदी अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग राज्य लोक सेवा आयोग हरिद्वार. राजपाल पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह निवासी ग्राम कुलचंद पुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर. संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय मांगेराम निवासी कुल चंदपुर थाना गागलहेड़ी तथा राजकुमार पुत्र सुमन सिंह निवासी ग्राम शेरपुरा लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के अनुसार अनुभाग विभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अपने कार्यालय से स्वयं की अभिरक्षा से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लिख प्रश्न पत्र राज्यपाल व संजीव को उपलब्ध कराया इसके एवज में संजीव चतुर्वेदी व रितु को नगद धनराशि देकर उक्त प्रश्न पत्र संजीव तथा राज्यपाल ने राजकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बैठकर उनको उत्तर प्रदेश बिहारीगढ़ के पास स्थित एक रिसोर्ट एवं ग्राम शेरपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थान में पढ़ाया .विवेचना के अनुसार इसमें करीब 35 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है एसटीएफ अभियुक्तों एवं उसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन राशि के संबंध में देवी कार्रवाई कर रही है. ।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किये गए थे। UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

Ad Ad
To Top