गंगा जी मे स्नान के दौरान तेज बहाव के चलते एक व्यक्ति के डूबने की खबर है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन प्रारंभ करते हुए युवक की तलाश तेज कर दी है. शुक्रवार को दिल्ली से ऋषिकेश अपने साथियों के साथ थाना मुनि की रेती के समीप सच्चा धाम, ऋषिकेश में तीन अन्य साथियों के साथ नदी में स्नान करने पहुंचा लेकिन तेज धारा के बहाव में वह व्यक्ति गंगा जी में डूब गया हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंच के सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है की व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है जिसका नाम देवनारायण यादव तथा उम्र 40 साल है। दिल्ली में कबाड़ी की दुकान चलाता है। यह वयक्ति तीन अन्य लोगो के साथ ऋषिकेश आया था। गंगाजी में स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव में आकर नदी में बह गया। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में की जा रही है।




