नैनीताल

बिग ब्रेकिंग-: गौला में उतरी पोकलैंड,नदी के रुख को किया जा रहा है डायवर्ट बिंदुखत्ता क्षेत्र भू कटाव से मिलेगी राहत,वन विभाग के आला अधिकारियों ने किया दौरा।


बिन्दुखत्ता के इंदिरानगर क्षेत्र में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम, वन विभाग द्वारा पोकलैंड डालकर मोड़ा जा रहा है गौला नदी का रुख

लालकुआं: पहाड़ों में आई दैवीय आपदा के चलते उफान पर आई गौला नदी के द्वारा मचाई गई तबाही के बाद वन विभाग व जिला आपदा प्रबंधन टीम जिला अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची जहां पर आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम ने बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में बाढ़ से हुई तबाही का जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ की हालात की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा पोकलैंड के द्वारा गौला नदी के रुख को डायवर्ट किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गौला नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में दर्जनों एकड़ भूमि गौला नदी में समा गई। जबकि कई घर बाढ़ की बेटी चढ़ कर बह गए। जिसके बाद शनिवार को आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यथा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र से गौला नदी के रुख को डाइवर्ट करने के लिए चैनल बनाया जा रहा है । प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया की जल्द ही गौला का रुख ग्रामीण क्षेत्र से नदी के बीच में कर दिया जाएगा। इस अवसर पर चीफ कुमाऊ तेजश्वनी पाटिल धकाते, जिलाधिकारी धीरज गर्बियाल, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, एसडीएम मनीज कुमार,, सीएफ राहुल , वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, कोतवाल संजय कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

Ad
To Top