मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है यहां फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है चारों महिलाओं को बुरी तरह से घायल अवस्था में निकाल कर इन तीन गंभीर रूप से घायल महिलाओं को चौपर के माध्यम से भेजा जा रहा है देहरादून अस्पताल,जबकि एक महिला एंबुलेंस के माध्यम से भेजी जा रही है देहरादून चर्चा के अनुसार उक्त महिला में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करती हुई बताई जा रही है।
जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।
इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
उत्तरकाशी न्यूज़




