उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:Uksssc पेपर लीक मामला, उत्तर प्रदेश के धामपुर से हुई बड़ी गिरफ्तारी, अभी और लोग हैं एसटीएफ के रडार पर ।।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 24 की हुई गिरफ्तारी
देहरादून -:जुड़ रही कड़ियों के बीच आज एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूके एसएससी पेपर लीक मामले में 24 वी गिरफ्तारी की है तथा अभी और कड़ियों को जोड़ने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में कुछ और लोग एसटीएफ के निशाने पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद अब कार्रवाई और तेज हो गई है उत्तर प्रदेश के धामपुर नकल सेंटर का केंद्रबिंदु केंद्रपाल निवासी धामपुर को गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ उत्तराखंड ने किया गिरफ्तार किया है ।
उत्तर प्रदेश का नकल माफिया का गड़जोड उत्तराखंड के सरकारी नौकरियों के सौदागरों का कनेक्शन हाकम सिंह, चंदन मनराल, जगदीश गोस्वामी,ललित से था तथा इनके गहरे संबंध इस मामले में थे जिसके बाद एसटीएफ लगातार जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
केंद्रपाल अपने विभिन्न संपर्क के माध्यम से डील क्या करता था तथा इसकी व्यवस्था, मोटी रकम लेकर की जाती थी।
अब एसटीएफ उत्तराखंड के रडार पर उत्तर प्रदेश के अन्य नकल माफिया गड़जोड पर है जिनकी तह तक जल्दी पहुंचने और पूरे गैंग की अंतिम कड़ी का पर्दाफाश शीघ्र होने की उम्मीद एसटीएफ ने जताई है ।

Ad Ad
To Top