उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उधम सिंह नगर)-@_ बिना ड्यूटी के मिले पुलिस आरक्षी भर्ती परिसर में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर,जांच बैठाई।।

पुलिस आरक्षी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर के उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बिना ड्यूटी के पुलिस आरक्षी भर्ती परिसर में पाए जाने पर एक फायरमेन को लाईन हाज़िर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा फायर मेन नरेश कुमार को पुलिस लाईन रुद्रपुर में चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिना अनुमति के परिसर में घूमने पर लाईन हाज़िर कर दिया तथा मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी लाईन को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

एसएसपी द्वारा चेतावनी दी गयी कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के भर्ती परिसर में पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad
To Top