विष्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान की शोधार्थी का चयन
पंतनगर-: विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान की शोधार्थी हेमा कांडपाल ने दक्षिण कोरिया के इंचयोन में जून माह में हुई ग्लोबल यंग ग्रीन की पांचवी अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में सफलता पूर्वक प्रतिभाग किया। हेमा कांडपाल पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डा. आर.के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। इस कांग्रेस में दुनिया भर से आए पर्यावरण विशेषज्ञों, ग्लोबल यंग ग्रीन के प्रतिनिधियों और विभिन्न महाद्वीपों के पर्यावरण से जुड़े सक्रिय समूहों के बीच जलवायु परिवर्तन, जीवाश्म ईंधन के उपयोग में कमी और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई, जिसमें हेमा ने युवा प्रतिनिधि के तौर पर प्रतिभाग




