उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: पंतनगर विश्वविद्यालय की इस छात्रा का हुआ इस बड़ी कंपनी में चयन,मिला बड़ा पैकेज, दीजिए बधाई।।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कम्पनी में चयन

पंतनगर-: उत्तराखंड के छात्र एवं छात्राएं अब बड़ी कंपनियों में भी अपनी पहचान बनाते जा रहे है विश्वविद्यालय का प्रयास और छात्र-छात्राओं की मेहनत का नतीजा है कि बड़ी कंपनिया ने भी पंतनगर विश्वविद्यालय की तरफ रुख किया है बात मैक्केन कंपनी की करी जाए तो यह कंपनी 1998 से कृषि अनुसंधान एवं विकास और भारत में जमें हुए खाद्य बाजार के विकास में तेजी से बढ़ी है मैक्केन फूड्स लिमिटेड पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कम्पनी है। यह कम्पनी अहमदाबाद, गुजरात में आलू प्रसंस्करण कारखाना संचालित करता है इस कारोबार को आगे बढानें के लिए विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की आकांक्षा गजौला, एमएससी प्लांट पैथोलॉजी का चयन किया गया है । चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग रू. 8 लाख वित्तीय तथा अन्य सुविधाए प्रतिवर्ष देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी है।

Ad Ad
To Top