उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:राज्य मत्स्य सहकारी संघ चुनाव शांतिपूर्ण हुए संपन्न।ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी दीक्षा डायरेक्टर एवं अंबिक सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित।।

राज्य मत्स्य सहकारी संघ चुनाव शांतिपूर्ण हुए संपन्न।ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी दीक्षा डायरेक्टर एवं अंबिक सिंह उपाध्यक्ष

काशीपुर
राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। निर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष का चुनाव किया। अशोक वर्मा दूसरी बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर निवासी अंबिक सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) सीएम धामी ने बनाया नगर निगम,तो योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए डीएम ने की बैठक।।

शनिवार को रुड़की में इकबालपुर गन्ना समिति के समीप स्थित कार्यालय में आयोजित चुनाव में निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव ने 25 दिसंबर को चुने गए सदस्यों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को हुए चुनाव में संदीप सिंह निवासी अल्मोड़ा, दशरथी देवी उत्तरकाशी, नरेंद्र सिंह रावत उत्तरकाशी, दीक्षा उधमसिंह नगर, अंबिक सिंह उधमसिंह नगर, चंदन सिंह नेगी नैनीताल, विजय सिंह पौड़ी, अशोक कुमार वर्मा रुड़की, पुष्पेंद्र सिंह रुड़की, गौरव कुमार लक्सर, भगत सिंह उधमसिंह नगर को संचालक मंडल का सदस्य चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) और जिलाधिकारी ने लाइन में लगकर खरीदी शराब, डीएम से भी ओवर रेट वसूल लिये सेल्समेन ने,पूरे जनपद में छापेमारी जारी।।

संचालक मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रुड़की निवासी अशोक कुमार वर्मा को अध्यक्ष, उधम सिंह नगर निवासी अंबिक सिंह को उपाध्यक्ष चुना। नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार जताया। इस दौरान समर्थकों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्कृष्ट कार्य करने पर अब हल्द्वानी के करन महाजन हुए सम्मानित।।

इस अवसर पर डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी,पूर्व चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, मंडी समिति रुड़की के अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी,अमित चौहान नीतीश गुर्जर, केहर सिंह, जनक सिंह,विनीत श्रीवास्तव,सोनू,जगमोहन,राहुलपरिहार, अक्षय रस्तोगी,संगीता सक्सेना, जोगेंद्र सिंह जुग्गी, मयंक मेहता, सचिन चौधरी, सनी चौधरी, मुकुल मलिक, अभिषेक शर्मा, जीवन सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह खनैत, निखिल चौहान आदि मौजूद रहे।

Ad
To Top