उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:कार खाई में गिरी दो लोगों की दु:खद मौत,SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद भेजा घायल को अस्पताल ।।

टिहरी
उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं शादी समारोह में शिरकत कर वापस आ रहे दो लोगो की दुखद मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि शादी समारोह से वापिस घर को आ रही एक कार टिपरी मेराव गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार की देर रात का है। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं को मिली एक और लंबी दूरी की नई एक्सप्रेस ट्रेन,इस दिन से होगा संचालन।।

हादसा गुरुवार की देर रात का है,sdrf आरक्षी अनूप रावत ने बताया कि देर रात sdrf को टिपरी के समीप रेस्क्यू के लिए सूचना दी गई। sdrf सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिये रवाना हो गई।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद त्वरित रेस्क्यू किया गया। पता लगा कि गाड़ी नम्बर UK09 A 9329। नजदीकी शादी समारोह में शामिल होकर घर को लौट रहे थे। इसी बीच मेराव गांव के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई मे जाकर गिरी। जहां पर एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल शवों को निकाला एवं पुलिस को सुपुर्द किया जहां पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह में भेज दिया।

Ad
To Top