उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:कहीं किसान आंदोलन ने तो कहीं भारी बरसात ने रोके ट्रेनों के पहिए, पांच ट्रेन निरस्त, लालकुआं रेलवे यार्ड में पानी भरने के चलते चार ट्रेन भी अलग-अलग जगहों पर खड़ी ।

हल्द्वानी
भारी बारिश और किसान आंदोलन के चलते आज पूर्वोत्तर रेलवे की पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा इसके अलावा लालकुआं रेलवे यार्ड में देर रात पानी भर जाने के साथ रामनगर से आगरा फोर्ट को जा रही एक्सप्रेस ट्रेन भी पिछले डेढ़ घंटे से आउटर सिंगल पर जंगल में समाचार लिखे जाने तक खड़ी हुई है साथ ही हल्दी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से चलकर काठगोदाम आ रही उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी लाल कुआं प्लेटफार्म में पानी भर जाने के कारण रोका गया है जबकि काठगोदाम से चलकर लालकुआं आ रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कई जनपदों के कप्तान बदले गए, उधम सिंह नगर में भी हुआ बदलाव ।।


सोमवार का दिन आज पूरा बरसात के कारण लोगों की परेशानी भरा रहा आज काशीपुर रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के चलते 05352 काशीपुर बरेली सिटी पैसेंजर के अलावा मुरादाबाद से काशीपुर को जाने वाली 05353 पैसेंजर ट्रेन, और 05354 काशीपुर मुरादाबाद तथा 05367 मुरादाबाद रामनगर के अलावा 05368 रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया किसान आंदोलन का व्यापक रूप हालांकि दिन में पूरी तरह से देखने को मिला लेकिन 3:10 पर किसान रेल पटरियों से उठकर चले गए जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ तथा रात्रि में चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अपने तय समय पर होने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मां ने ही दी थी बेटे की हत्या की सुपारी, मां सहित दो शूटर गिरफ्तार ।।
किसान आंदोलन


उधर क्षेत्र में हो रही लगातार भीषण बरसात के चलते लालकुआं रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म यार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है जिसके चलते ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया देर रात को रामनगर से चलकर लाल कुआं से होकर आगरा को जाने वाली 05056 रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे से आउटर सिग्नल पर खड़ी हुई है इसके अलावा देहरादून काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी हल्दी स्टेशन पर रोका गया है साथ ही 03020 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन भी 15 मिनट से लाल कुआं रेलवे यार्ड में पानी भरने के चलते खड़ी है वहीं 05034 उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी बीते डेढ़ घंटे से हल्दी रेलवे स्टेशन पर भारी बरसात के चलते खड़ी हुई है जिसके चलते ही यात्रियों को इस भीषण बरसात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Ad Ad
To Top