उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:यहां बैराज में मिले दो महिलाओं के शव.मचा हड़कंप ।

उत्तराखंड में नदी नालों से बहकर लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला ऋषिकेश – पशुलोक बैराज का है जहां पर एसङीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं के शव बरामद करने में सफलता पाई है जिसमें एक महिला के शव की पहचान हुई है जबकि एक महिला के शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है ।
मंगलवार को को लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा मुख्य अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ पशुलोक बैराज से महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त महिला के शव को परिजनों द्वारा पहचान लिया गया । उक्त महिला,कल दिनाँक 03 अप्रैल 2023 को पशुलोक बैराज होटल गंगा किनारे से लापता चल रही थी, जिसकी SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

इसके अतिरिक्त पशुलोक बैराज से ही SDRF टीम द्वारा एक अन्य महिला का शव भी बरामद किया गया है जिसकी शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

मृतक महिला का नाम :- श्रीमती शारदा भटनागर उम्र- 75 वर्ष।
निवासी :- आनंद विहार, गंगा नगर ऋषिकेश। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार. किशोर कुमार आरक्षी अरमेश भट्ट.सुरेंद्र कुमार. मातबर .चालक दीपक आदि थे।

Ad Ad
To Top