अन्य

बिग ब्रेकिंग-:यहां होली के दिन हुआ हादसा,नदी में नहाने गए दो युवक बहे, एक की मौत एक लापता, राजस्थान के बताए जाते हैं युवक।।।

पौड़ी – श्रीनगर
चौरास पुल (श्रीकोट) अलकनंदा नदी में दो युवक बहे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने एक शव किया बरामद,

चौरास पुल (श्रीकोट) में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में नहाने गए दो युवक बह गए हैं घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो वहां हड़कंप मच गया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी बाद में पुलिस ने सर्चिंग अभियान हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता पर इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी जहां सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक चौरास पुल श्रीकोट, अलकनंदा नदी के किनारे नहाने गये हुए थे, अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण उक्त लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त लड़को की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमे से एक लड़के अंकित चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजस्थान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व दूसरे युवक हरिओम निवासी भरतपुर राजस्थान की सर्चिंग घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है

Ad Ad
To Top