अपनी जान की परवाह ना करते हुए नैनीताल पुलिस के जवानो ने किया बड़ा रेस्क्यू, यू नहीं उत्तराखंड की पुलिस को कहा जाता है मित्र पुलिस आखिर अपनी जान जोखिम में डालकर गहरी खाई से रेस्क्यू कर बचा लाए गहरी खाई में गिरे व्यक्ति की जान को ।।
नैनीताल
नैनीताल से घूम कर वापस हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा रहे एक पर्यटक टॉयलेट करते समय अचानक गहरी खाई में गिर गए जिसमे गंभीर अवस्था में पुलिस ने सफल रेस्क्यू कर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया ।
मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों के वाहन संख्या-UK 06 AE 6068 (ऑल्टो कार 800) नैनीताल से हल्द्वानी जा रही थी कि त्रिमूर्ति के पास खाली स्थान देखकर कार में बैठे व्यक्ति टॉयलेट करने हेतु रुक गए। जिसमे एक व्यक्ति डब्बू गुप्ता, पुत्र राजाराम गुप्ता, उम्र 48 वर्ष निवासी सिरोली, जिला बरेली टॉयलेट करते समय पैर फिसलने से नीचे लुढ़कते हुए लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में पुलिस बल आपदा राहत उपकरणों सहित पहुंचकर रस्से एवं स्ट्रेचर की मदद से तल्लीताल थाना पुलिस, Sdrf टीम नैनीताल एवं स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई में गिरे उक्त व्यक्ति को सकुशल निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।




