ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत 990 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्ताएक मोटर साइकिल सीज ।
पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास करने के बाद नशा के तस्करों के हौसले अभी भी बुलंद हैं लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है लेकिन इसके बावजूद भी नशे के सौदागर अपने मंसूबों में अक्सर कामयाब हो जाते हैं लेकिन इस बार चरस के तस्कर अपने मंसूबे में नहीं कामयाब हो पाए और पुलिस के हत्थे जा चढ़े बीते रोज जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत एसओजी व टनकपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई मैं टीम ने बिचई तिराहा टनकपुर से मोटरसाइकिल संख्या- UK 03A-3421 में दो अभियुक्तों के कब्जे से 990 ग्राम चरस बरामद कर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों का चालन कर दिया । पकड़े गए दोनों युवक सोनू कुमार पुत्र गणेश कुमार, निवासी वार्ड नं0 01, शारदा चुंगी, टनकपुर के कब्जे से 480 ग्राम चरस तथा भोला कश्यप पुत्र मुंशी लाल, निवासी ग्राम उपरोक्त के कब्जे से 510 ग्राम चरस बरामद हुई
पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी एसओजी उ0नि0 कुन्दन सिंह थाना टनकपुर कांस्टेबल मतलूब खान एसओजी. मनोज बैरी. नवल किशोर ना0पु0 विक्रम सिंह. शाकिर अली
पंकज आदि थे।(चंपावत न्यूज़)




