उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग(ऋषिकेश)गंगा में आचमन के दौरान हुआ हादसा,गुजरात के तीन पर्यटक गंगा में बहे, परिवार में कोहराम ।।

ऋषिकेश
गंगा नदी मे आचमन करते हुए एक हादसे मे एक ही परिवार के 3 लोग गंगा नदी में एक साथ डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया।
मामला थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र का है, जहां पर गुजरात के  राजकोट से एक परिवार के छह सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। गंगा और हेंवल नदी के संगम स्थल फूलचट्टी में परिवार के सभी लोग आमचन कर रहें थे। इसी दौरान परिवार के 3 सदस्य गंगा में डूब गए, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड)किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,

घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल लक्ष्मण झूला और मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में जल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल को सूचित किया गया। मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात जल पुलिस की टीम ने गंगा में रेस्क्यू के दौरान एक महिला को गंगा से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान तरुलता (52 वर्ष) पत्नी रमेश निवासी प्रेस कालोनी जामनगर गांधीग्राम गुजरात के रूप में की गई है। इनके साथ गंगा में डूबे अनिल (42 वर्ष) पुत्र धीरू भारती निवासी पुलिस चौकी डेम ग्राम मोजनिया राजकोट गुजरात और उनकी पुत्री सोनम 18 वर्ष का अब तक पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में रेस्कयू कार्य बंद कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह फिर से गंगा में डूबे दोनों लोग की तलाश शुरू की जाएगी।

Ad Ad
To Top