उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-: दीपावली पर्व पर अब सुरक्षा की दृष्टि से डॉग स्कवॉड की भी होगी तैनाती पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे ने वर्चुअल अधिकारियों की ली बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश

नैनीताल-: पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे ने दीपावली पर्व को देखते हुए कुमाऊ के सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिए हैं इस दौरान उन्होंने त्यौहार के दौरान बेहद सतर्कता बरतने एवं डॉग स्क्वायड ड्यूटी भी लगाने के निर्देश दिए है। वर्चुअल मीटिंग में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपदों में समुचित यातायात व्यवस्था, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनेक बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी थाना प्रभारियों द्वारा दीपावली से पूर्व अपने-अपने थानों में सी0एल0जी0 बैठक करने. जनपदों के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्थलों में पैदल गश्त कराते हुए सभी मुख्य स्थलों आदि पर पुलिस ड्यूटियाँ लगाने के अलावा भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त के साथ-साथ पिकेट ड्यूटी भी लगाने के भी निर्देश दिए, बैठक में सुव्यवस्थित यातायात, सुरक्षा प्रबन्धन हेतु आवश्यक स्थानों पर बैरिकेट्स लगाकर चैकिंग करने तथा पर्व के दौरान बैंक व एटीएम में भी समय-समय पर चैकिंग करते हुए सतर्कता बरतने की बात की गई है।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परीक्षित ने पूर्व में चलाये गये अभियान “इवनिंग स्ट़ॉर्म अभियान” की तर्ज पर औचक चैकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही है।
आग की सुरक्षा को देखते हुए समस्त फायर यूनिटों एवं उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों को एलर्ट दशा में रखने, आवश्यक होने पर एसडीआरएफ बल को भी ड्यूटी हेतु लगाने के भी निर्देश दिए इसके अलावा श्री भरणे ने सभी थाना प्रभारीयो को अपने क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकानों को चिन्हित निर्धारित स्थानों पर ही लगाने की बात कही। साथ ही जनपदों में कार्यालयों / पुलिस लाईन/ अन्य मदों में सम्बद्ध अधिकारी/कर्मचारियों को भी त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था तू ड्यूटी पर लगाया जाए । बैठक में उन्होंने जनपद के मुख्य बाजारों में एएचटीयू/ महिला पुलिस व डॉग स्कवॉड की भी ड्यूटी लगाने की भी बात कही। जनपद के जिला कन्ट्रोल कक्ष द्वारा प्रत्येक घंटे में सी0क्यू0 करते हुए लोकेशन ज्ञात की जायेगी। चौराहों पर अधिक ध्यान देते हुए ड्यूटियां लगाई जाऐंगी।
इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक दिवस सायं 4 से 8 बजे तक अधिक से अधिक पुलिस बल को रोड पर दिखाई देने यह भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट/डकैती की घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार थानाध्यक्ष होंगे

Ad Ad
To Top