देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शासन ने जन्माष्टमी के अवकाश में फेरबदल कर दिया है। पहले अवकाश 18 अगस्त को था अब इसे 19 अगस्त (शुक्रवार) कर दिया गया है। बरहाल अब उत्तराखंड में जन्माष्टमी की छुट्टी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

नैनीताल। 17 अगस्त, 2022
19 अगस्त को होगी जन्माष्टमी का अवकाश।
जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व होने के कारण 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
रुद्रपुर-: शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर0पंत ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनाँक 19 अगस्त 2022 को मनाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त 2022 दिन गुरुवार के स्थान पर दिनाँक 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त के अनुसार लिए गए निर्णय के आलोक में शासन द्वारा जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनाँक 18 अगस्त 2022 के स्थान पर 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।




