उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:अब हर शहर में गैस पाइप लाइन से होगी सप्लाई,केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने प्रयास किए शुरू, दिए अधिकारियों को यह निर्देश ।।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 विधानसभाओं में गैस पाइपलाइन बिछाए जाने को लेकर गेल के चेयरमैन मनोज जैन को निर्देशित किया । इसके अलावा श्री भट्ट ने सचिव गैस एवं पेट्रोलियम भारत सरकार निर्देशित कर अवगत कराया कि उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में सभी जिलों का सर्वे कराकर गैस पाइपलाइन बिछाने की हेतु शीघ्र ही कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गेल के चेयरमैन मनोज जैन कहा कि पर्यावरण के लिए गैस पाइपलाइन का अब विधानसभा वार विस्तार किया जाना आवश्यक है, लिहाजा श्री भट्ट ने उनके अपने लोकसभा क्षेत्र नैनीताल और उधम सिंह नगर के अंतर्गत 15 विधानसभाओं में गैस पाइपलाइन का सर्वे किया जाने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि वर्तमान में नैनीताल और भीमताल विधानसभा में सर्वे किया जा रहा है, जबकि हल्द्वानी में शहरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाई जाने का कार्य गतिमान है। इसी तरह अन्य विधानसभाओं में भी जल्द सर्वे कराकर गैस पाइपलाइन बिछाए जाने की कार्यवाही होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

श्री भट्ट ने बताया कि उन्होंने ईंधन बचत और जंगलों की अंधाधुंध कटान व वनाग्नि से जंगलो को हो रहे नुकसान का हवाला देते इस बात से अवगत कराया है कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार पर्यावरण बचाने के हित में गैस पाइप लाइन बिछाना आवश्यक है।।

Ad Ad
To Top