नैनीताल 09 दिसम्बर 2021
आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में लाइसेंस धारी असलाह को संबंधित थानों में जमा करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2022 के सुचारू सम्पादन, किसी भी अप्रिय घटना से बचने एंव शांति पूर्ण निर्वाचन कराये जाने हेतु जनपद के सभी व्यक्तिगत शस्त्र लाईसेंस धारको के शस्त्रों को निर्वाचन की समाप्ति तक पुलिस मालखाने, व्यवसायिक शस्त्र डीलरों के वहां जमा कराना सुनिश्चित करें।
श्री गर्ब्याल ने पुलिस अधीक्षक व नगर मजिस्टेªट एंव समस्त उपजिलाधिकारियोे को निर्देश दिये कि वे जनपद के सभी व्यक्तिगत शस्त्र लाईसेंस धारको के शस्त्रों को निर्वाचन की समाप्ति तक पुलिस मालखाने, व्यवसायिक शस्त्र डीलरों के वहां जमा कराना सुनिश्चित करें। इसकी सूचना जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित




