हल्द्वानी
सुदूर एवम् दुर्गम क्षेत्र हंसपुर खत्ता में बसे स्थानीय लोगों की सुरक्षा हेतु नैनीताल पुलिस ने रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की है जिससे जहां वन क्षेत्र के नजदीक रह रहे लोगों को काफी फायदा होगा वही क्षेत्र में संदिग्ध रूप से आने जाने वाले लोगों की आवाजाही पर भी अंकुश लगेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी,ने थाना चोरगलिया क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवम् दुर्गम स्थलों में बसे स्थानीय लोगों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु रिपोर्टिंग चौकी हंसपुर खत्ता का फीता काटकर शुभारंभ किया । श्रीमती प्रियदर्शिनी ने बताया कि यह चौकी पूर्णतः सौर ऊर्जा प्रणाली पर आधारित है जिससे निरंतर 24 घंटे चौकसी एवं सरहदीय जिलों से अनावश्यक प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों तथा अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अप्पर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद् , राकेश माहरा, श्री हरेंद्र सिंह नेगी, सहित नवनिर्मित चौकी का पुलिस बल मौजूद रहे।




