लीसे के अवैध अभिवहन पर तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही
हल्द्वानी
तराई पूर्वी वन प्रभाग की गस्ती टीम ने अवैध रूप से लीसा बिरोजा से भरे हुए 203 नग टीन लेकर जाते हुए एक वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को पता लगा कि कुछ वन तस्कर वन उपज को लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं जिस पर वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में रनसाली रेंज के कडा़पानी परिसर के उपराजिक नवल किशोर कपिल व वन आरक्षी श्रीमती बबिता कार्की द्वारा चेकिंग के दौरान एक वाहन अशोका लीलैंड संख्या UK04CB 7839 को शक के आधार पर हल्द्वानी सितारगंज मुख्य मार्ग पर रोकने का प्रयास किया जिस पर वाहन चालक सकपकाया व डर कर भाग गया।

जिसे पकड़ने हेतु वन बीट अधिकारी बबीता कार्की द्वारा उसका पीछा किया किन्तु वह भाग निकला। वाहन को चैक करने पर जब उसकी जांच की तो ड्राईवर केबिन के पीछे एक और केबिन बना पाया गया जिसमें 203 नग लीसा कनस्तर बरामद हुए । लीसे के अवैध अभिवहन के अपराध में भारतीय वन अधिनियम 1927 व उत्तराखण्ड अन्य वन उपज नियमावली 2012 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए वाहन को सी़ज कर कडा़पानी वन परिसर में खडा़ करा दिया गया है यह अवैध लीसा कहां से आया और कहांं जा रहा था इस पर वन विभाग जांच पड़तााल में जुुटी हुई है।




