उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:देवस्थानम बोर्ड पर महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपी उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट, भंग हो सकता है देवस्थानम बोर्ड।।

देहरादून। पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार हेतु मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट परीक्षण एवं अध्ययन के पश्चात सतपाल महाराज ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी।

यह भी पढ़ें 👉  महत्वपूर्ण खबर(देहरादून) नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत, शासन ने कि अहम बैठक।।

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के परिपेक्ष में चारों धामों के हितधारकों पंडा, पुरोहितों और पुजारियों द्वारा समय-समय पर विरोध, आंदोलन के मध्येनजर वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत समाधान हेतु समिति की रिपोर्ट के सम्यक परीक्षणोंपरांत और सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गठित मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को सोमवार को सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)बुलेट से छोड़े पटाखे, 18 बुलेट मोटर साइकिल पुलिस ने की खड़ी।।

Ad
To Top