लखनऊ-: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ दौरे पर है और आज उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्ति विवाद को लेकर बैठक हुई। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उत्तर प्रदेश ने अभी तक उसे पूरी परिसंपत्तियां ट्रांसफर नहीं की है। आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी ने कई लंबित मुद्दे पर चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू और सचिव पुनर्गठन रंजीत सिन्हा भी लखनऊ में मौजूद हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर नौ नवंबर से शुरू हुए उत्तराखंड महोत्सव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे साथ ही समापन भी करेंगे।




