उत्तर प्रदेश
बिग ब्रेकिंग-:अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,जिला प्रशासन ने ओवरलोड 30 डंपर किए सीज, खेतों में छुपा रखे थे डंपर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आज अवैध खनन को लेकर तहसील विकासनगर में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं खनन विभाग की टीम द्वारा चौकी कुल्हाल क्षेत्र अंतर्गत कुंजा गांव एवं रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों में छुपा कर रखी खनन सामग्री से भरे 30 ओवरलोड डंपरों को पकड़ा तथा सभी को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहन के स्वामियों से संपर्क किया जा रहा है। खनन सामग्री निर्धारित रुट से विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना तथा अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।
जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

देहरादून न्यूज़
