उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-: जोशीमठ आपदा.नगर पालिका के अंतर्गत बने प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड

चमोली -: जोशीमठ नगर पालिका के अन्तर्गत सुनील में प्रभावित पशुओं के लिए प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड बनकर तैयार हो गया है। यहां पशुओं के रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। जिन पशुपालकों की गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है उनके पशुओं को इस सुरक्षित काउ शेड में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.प्रलंयकर नाथ ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा आपदा प्रभावित पशुपालकों को पशु चारे हेतु कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक और साइलेज का निरंतर वितरण किया जा रहा है। वर्तमान तक 150 चारा बैग वितरण किए गए है। साथ ही पशु चिकित्सकों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। अभी तक 84 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया है।

Ad Ad
To Top