काशीपुर
रेलवे सुरक्षा बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह तड़के रेल पटरीयों में लगाने वाली 11 पैण्ड्रोल क्लिप व 06 मेटल लाईनर की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया पकड़ा गया चोर किच्छा उधम सिंह नगर का बताया जाता है।
प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त में सुबह तड़के सिपाही अकरम के साथ वे तड़के गश्त पर थे कि अचानक सुबह करीब 4:00 बजे काशीपुर रेलवे स्टेशन यार्ड रामनगर की ओर लाईन नम्बर 06 से पीपल के पेड के नीचे से 11 नग पैण्ड्रोल क्लिप व 06 नग मेटल लाईनर की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने जब उससे पूछताछ करी तो उसने अपना नाम अफजाल पुत्र अनवार निवासी मौहल्ला कुरैशी कादरी मस्जिद के सामने वाली गली किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर उम्र करीब 24 वर्ष बताया रेलवे सुरक्षा बल ने रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी बताया जाता है तथा उक्त मामले की जाॅच उप निरीक्षक सुदर्शन थापा को सौंप दी है ।
गौरतलब है कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा होने से बचाया जा सका यदि इस ट्रैक पर ट्रेन आती तो हादसा हो सकता था।




