उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:यहां वाहन गिरा खाई में,दो लोगों की दुखद मौत,आठ घायल, परिवार में कोहराम ।।

चंपावत -:

पर्वतीय क्षेत्रों की सड़क त्रासदी थमने का नाम नहीं ले रही है अक्सर इन घटनाओं से कई परिवार की खुशियां झिन जाती है वही कई लोग अपंग हो जाते हैं इन हालातों में सिर्फ समझौता करने के अलावा इन परिवारों के लिए कुछ नया नहीं होता है ।
बीती रात्रि एक त्रासदी वाहन दुर्घटना के साथ चंपावत में हुई जहां मंदिर से पूजा कर लौट रहे ग्रामीणों को वाहन खाई मेें जा समाया। इस दौरान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार आठ लोग घायल को गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी लोहाघाट में भर्ती कराया गया इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लोहाघाट के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में दोनों के रिश्तेदार और ग्रामीण भी गये थे। पूजा सम्पन्न होने के बाद सभी लोग रात में घर की ओर लौट आए। बताया जा रहा है कि देर रात करीब एक बजे ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। जहां से उन्हें उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा। हादसे में विशाल सिंह पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ममता पुत्री जगत राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। आज रविवार की सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घायलों मेें चालक मुकेश पुत्र हरीश सिंह, हयात राम पुत्र महर राम, तुलसी देवी पत्नी स्व. गोपाल राम, पूजा पुत्री संजय कुमार, राहलु पुत्र जगदीश राम, हेमा पुत्री बजीर राम का शामिल है। सभी का उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Ad Ad
To Top