उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:काठगोदाम, रामनगर में अब यदि आपको नहीं मिले मुंबई जाने के लिए जगह तो अब आप इस स्टेशन से बांद्रा तक पकड़ सकते हैं स्पेशल ट्रेन, सकते हैं लाभ ।।

अब यदि आपको काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बांद्रा जाने के लिए जगह नहीं मिलती है तो आप अब इस रेलवे स्टेशन से बांद्रा के लिए आसानी से ट्रेन पकड़ सकते हैं जिससे पर्वतीय अंचल से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश लोग मुंबई में नौकरी एवं रोजगार के लिए अक्सर आते जाते हैं तथा महाराष्ट्र से उत्तराखंड को आने वाले पर्यटक भी यहां पर आकर सैर सपाटा करते हैं जिसको देखते हुए रेल प्रशासन ने एक और अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है अब रेलवे प्रशासन ग्रीष्मकाल में यत्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 अप्रैल से 17 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को बांन्द्रा टर्मिनस से तथा 30 अप्रैल से 18 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को इज्जतनगर से 15 फेरों के लिए किया जाएगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय के इस छात्र को मिला बड़ा सम्मान. दीजिए बधाई ।।

09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 29 अप्रैल से 17 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 09.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 10.07 बजे, वापी से 12.22 बजे, सूरत से 14.05 बजे, वडोदरा से 16.33 बजे, रतलाम से 20.50 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, गंगापुर सिटी से 02.55 बजे, हिण्डौन सिटी से 03.35 बजे, बयाना से 04.27 बजे, आगरा फोर्ट से 07.00 बजे, टुण्डला से 08.05 बजे, फिरोजाबाद से 08.27 बजे, शिकोहाबाद से 08.42 बजे, मैनपुरी से 09.32 बजे, फर्रूख़ाबाद से 11.10 बजे, कायमगंज से 11.35 बजे, गंजडूण्डवारा से 12.10 बजे, कासगंज से 13.15 बजे, बदायूं से 14.05 बजे, बरेली से 15.13 बजे तथा बरेली सिटी से 15.30 बजे छूटकर इज्जतनगर 15.55 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (कालाढूँगी) विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत आयोजित हुआ जिला सम्मेलन ।।

वापसी यात्रा में 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 18 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को इज्जतनगर से 20.00 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली से 20.40 बजे, बदायूं सेे 21.22 बजे, कासगंज से 22.55 बजे, गंजडूण्डवारा से 23.35 बजे, दूसरे दिन कायमगंज से 00.17 बजे, फर्रूखाबाद से 01.05 बजे, मैनपुरी से 02.20, शिकोहाबाद से 04.02 बजे, फिरोज़ाबाद से 04.22 बजे, टुण्डला से 05.10 बजे, आगरा फोर्ट से 06.05 बजे, बयाना से 07.57 बजे, हिण्डौन सिटी से 08.22 बजे, गंगापुर सिटी से 08.55 बजे, कोटा से 11.10 बजे, रतलाम से 16.10 बजे, वडोदरा से 21.15 बजे, सूरत से 23.27 बजे, तीसरे दिन वापी से 01.20 बजे तथा बोरीवली से 04.00 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 04.45 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)इस जिले में समानता द्वारा समरसता थीम पर आधारित प्रथम यूसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया ।।

इस गाड़ी में एस.एल.आर/डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Ad Ad
To Top