टिहरी-: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बीती रात्रि लंबगांव-बीजपूर मोटर मार्ग पर जलकूर गाड़ के पास हुए डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया है।
मीडिया सोर्स के अनुसार दुर्घटना में मृतकों की पहचान चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह उम्र 28 वर्ष और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष दोनों के रूप में हुई है। दोनों ही निवासी कंडियाल गांव के बताए जा रहे हैं इस घटना के बाद गांव में मातम फैला हुआ है ।




