उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:कार खाई में गिरी,मची चीख-पुकार एसडीआरएफ ने बमुश्किल निकाला युवक को खाई से ।।

चमोली- नल गांव के पास खाई में गिरी कार, SDRF ने कार सवार को किया सकुशल रेस्क्यू।
चमोली

नारायण बगड़ से कर्णप्रयाग जा रही कार गहरी खाई में जा गिरी जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घायल युवक को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार को चौकी नारायण बगड़ ने SDRF को अवगत कराया गया की नल गांव के पास एक अल्टो कार खाई में गिरी है व SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल शुरू, बांघाट से व्यासघाट तक रोमांचक कयाकिंग व एंगलिंग ।।

उक्त सूचना पर SDRF गोचर से उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व मे रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त वहान अल्टो कार है जो कि नारायण बगड से कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी। जिसमे एक युवक सवार था। रास्ते मे नल गांव के पास वहान अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई मे गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  (अभी-अभी) डीएम ने उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय में औचक मारा छापा ।।

SDRF टीम द्वारा 100 मीटर गहरी खाई मे उतरकर उक्त घायल व्यक्ति प्रमोद सिंह बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्राम धनततोली नारायण बगड चमोली को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकार 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने Delhi जाने वाली इस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, उठी वाया लालकुआं होकर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग ।।

SDRF टीम में उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व मे आरक्षी राम सिंह , आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी मुकेश, आरक्षी हर्ष व उपनल चालक सूरज सिंह शामिल रहे।

Ad
To Top