देहरादून-: हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुना कालोनी गये उन्होंने वहां स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मिल कर ऊनका हालचाल जाना तथा उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी समझाते हुए कहा कि वह इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री का हमेशा लोगों के बीच में जाकर उनका हाल चाल लेना अपने आप में बयां करता है कि मुख्यमंत्री हर किसी के बीच में पहुंचकर लोगों को राजा और प्रजा का अंतर की दीवार को खत्म करने का प्रयास करते देखे गए इस बीच मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने भी सभी से बङे अपनत्व से बात की तथा लोगों का हाल-चाल जाना और उन्हें दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दें।







