नदी नालों एवं चिन्हित क्षेत्रों में एकत्र हुए रेता बजरी यानी आरबीएम के निस्तारण को लेकर के जिला प्रशासन ने खुली नीलामी की व्यवस्था करते हुए तिथि निर्धारित की है जिसके तहत लोग खुली बोली में आकर अपनी बोली लगा सकते हैं।
चंपावत
उत्तराखंड रिवर ड्रेजिंग नीति 2021 के तहत गठित समिति द्वारा चिन्हित स्थल तहसील लोहाघाट जिला चंपावत के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में स्थित नदियों नालों में जमा मलवा आरबीएम सिल्ट के निस्तारण के लिए खुली नीलामी के लिए जनपद चंपावत स्तर के इच्छुक व्यक्तियों संस्थाओं से आवेदन पत्र दिनांक 17 दिसंबर 2021 के अपराहन 3:00 बजे तक उप जिलाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में आमंत्रित किए गए हैं। तदनुसार सफल आवेदक के चयन के लिए दिनांक 18 दिसंबर 2021 के पूर्वाहन 11:00 बजे उप जिलाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में नीलामी के लिए गठित समिति के सदस्यों के सम्मुख खुली नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। खुली नीलामी के लिए निम्न क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं
ग्राम – रैघार, बौतड़ी, निडिल, बेट्टा, सुगरखाल ।
यह जानकारी भगवत प्रसाद पाण्डेय, प्रभारी अधिकारी, कृते जिलाधिकारी चम्पावत द्वारा दी गई।




