उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:(अमिक्राॅन) को लेकर केंद्र सरकार की राज्य सरकारों को सलाह और निर्देश.इन बिंदुओं पर करें काम.संभव हो तो लगाएं नाइट कर्फ्यू।।

देहरादून
देहरादून जनपद में (Omicrom) अमिक्राॅन वायरस का एक केस मिलने के बाद राज्य सरकार ने तैयारियां और तेज कर दी हैं जिसके चलते आज मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू की अध्यक्षता में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड शासन तथा सचिव आपदा प्रबंधन और पुर्नवास विभाग.सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की उपस्थिति में अमिक्राॅन वेरिएंट की रोकथाम को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में उच्च स्तरीय विचार विमर्श किया गया जिसके तहत बैठक में सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस वैरीअंट से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत अस्पतालों में बेड़.ऑक्सीजन. दवाइयां आदि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए हैं इसके अतिरिक्त इस वेरिएंट के संक्रमण को रोकने से संबंधित सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया यह भी कहा गया कि समस्त जनपदों को कोविड-19 टीकाकरण हेतु डोर टू डोर सर्वे को और गति दी जाए तथा दिन प्रतिदिन वैरीअंट के संक्रमण को रोकने संबंधित सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाए आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएं यदि आवश्यकता होगी तो नाइट कर्फ्यू अथवा अन्य प्रतिबंध लगाए जाने पर भी विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

देश में कोरोना के तीव्र संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद उसके फैलाव को देखते हुए  केंद्र न सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को आगाह किया। केंद्र सरकार ने कहा कि इस वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात बरती जाएं। सारी सावधानियों का पालन करते हुए भीड़ नियंत्रण के उपाय करें और आगामी त्योहारों को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू समेत अन्य उपाय किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

राज्यों को जिलों में नए मामलों के समूहों की निगरानी करने की सलाह दी गई है। केंद्र ने राज्यों को आगामी त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। केंद्र ने कहा है कि राज्य बड़े आयोजनों के लिए सख्त नियम लागू कर सकते हैं। कंटेनमेंट को लेकर राज्यों को सलाह दी गई है कि जहां ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन और बफर जोन अधिसूचित करें।  केंद्र ने कहा कि राज्य पहले टीके की खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित करें और फिर दूसरे डोज के पात्र लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाए। चुनावी राज्यों को दिए ये निर्देश
केंद्र ने उन राज्यों, जहां निकट भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं, को निर्देश दिया कि वे कोविड-19 टीकाकरण को तेजी से पूरा करें। जिन जिलों में कम टीकाकरण हुआ है, वहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए वंचित तबकों को जल्दी से टीके लगाएं।
केंद्र के दिशा-निर्देश के अहम बिंदु

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

हालात बिगड़ता देख नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है

जमावड़ों पर रोक लगाने के उपाय किए जाए
त्योहारों के मद्देनजर ज्यादा सतर्कता जरूरी
कोरोना के मामले बढ़ने पर कंटेनमेंट और बफर जोन तय किए

टेस्टिंग और सर्विलांस पर फोकस किया जाए
आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन हो
टेस्टिंग पर फोकस और डोर टू डोर मामलों के संपर्क की खोज

आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए
अस्पतालों में बेड, एंबुलेंस और स्वास्थ्य उपकरण बढ़ाने पर फोकस किया जाए
ऑक्सीजन का बफर स्टॉक बनाया जाए
30 दिन की दवाओं का स्टॉक बनाएं
100 फीसदी वैक्सीनेशन पर फोकस

Ad Ad
To Top