उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:यहां टाटा सुमो गिरी खाई में एक व्यक्ति की मौत,SDRF का देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान, शव बरामद ।।

चमोली-पीपलकोटी खाई मे गिरा वाहन, SDRF ने रात में ही चलाया सर्च ऑपरेशन

चमोली-: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं पर्वतीय क्षेत्र में रात में चल रहे वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो जा रहे हैं जिससे जहां प्रशासन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं देर रात तक एसडीआरएफ द्वारा जान जोखिम में डाल कर लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।


ताजा मामले में देर रात्रि हुई एक सड़क हादसे में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा जहां एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई
जिला नियंत्रण कक्ष चमोली से कल रात, SDRF को सूचना मिली कि पीपलकोटी के पास एक वाहन नीचे गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक जगमोहन के नेतृत्व मे टीम तत्काल रवाना हुई ।

SDRF टीम को मौके पर पता चला कि उक्त वाहन टाटा सूमो थी। जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी।जिसमे एक ही युवक सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों मे रात मे ही गहरी खाई में उतरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान उक्त युवक मीतवीर सिंह पुत्र श्री गोविंद सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खंडरा पो0 मैकोट जनपद चमोली का शव रिकवर कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
To Top