उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:यहां खाई में हवा में लटकी कार,मची चीख-पुकार, SDRF ने इस तरह से बचाया दो लोगों को ।।

देहरादून – मसूरी रोड के पास खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

सोमवार को CCR देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि मसूरी रोड पर एक कार खाई में लटकी हुई है।

दिल्ली से पर्यटन के लिए पहुंचे पर्यटकों की कार मसूरी के पास गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 2 लोग सवार थे जैसे ही यह घटना घटी तो लोगों में हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में पेड़ के सहारे लकी कार की स्थिति को देखते हुए तुरंत घटना की सूचना एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा को दी जिस पर तुरंत मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन स्विफ्ट UP 16 CY 5680 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी। मसूरी रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों अमित पुत्र रमेश चंद्र उम्र 29 वर्ष निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली आयुषी पुत्री प्रदीप निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी दिल्ली का सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला । उसके उपरांत वाहन को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। खाई में पेड़ के सहारे कार में लटके दोनों पर्यटकों ने सकुशल रेस्क्यू पर एसडीआरएफ का धन्यवाद दिया ।

Ad Ad
To Top