हल्द्वानी-: बेहतर यातायात व्यवस्था को और प्रभावी रूप देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनन्द भरणें द्वारा हल्द्वानी शहर की यातायात व्य्वस्था को लेकर गठित ए0एन0टी0एफ0 टीम के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए जिसके तहत व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए सरगम सिनेमा के सामने प्राइवेट टैक्सी स्टैण्ड को पूर्ण रुप से हटाकर टैम्पो स्टैण्ड बनायें को सही बताया साथ ही डॉ. सुशीला तिवारी हास्पिटल के आगे से सारा अतिक्रमण हटा कर भविष्य में समतल कराकर चार एम्बुलेंस तथा 04 टैम्पो हेतु पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ई- रिक्शा के पास कोई परमिट नहीं है लिहाजा ई- रिक्शा तथा ऑटो को संयुक्त रुप से एक निश्चित स्टैण्ड से चलाया जाये तथा परिवहन विभाग के साथ समन्यवय स्थापित कर ऑटो/ई-रिक्शा मे कलर कोडिंग की जाये. जिस भी ऑटो स्टैण्ड से ऑटो/ ई- रिक्शा निकलेंगे अपने-अपने नम्बर से निकलेंगे उनको एक पर्ची दी जायेगी जिसमें निकलने का समय रुट निर्धारित किया जायेगा. स्टैण्ड पर साईन बोर्ड लगाया जायेगा जिसमें स्टैण्ड किस हेतु है जैसै – ऑटो/ई- रिक्शा, एम्बुलेंस, मरीज के वाहन आदि अंकित किए जाएंगे। श्री भरणे ने अधिकारियों से साईन बोर्ड पर रुट का नाम, किराया भी स्पष्ट रुप से अंकित किये जाने के निर्देश दिए तथा बिना पर्ची ,रुट एवं समय के मुताबिक अनिमियता पायी जाती है तो ऑटो /ई- रिक्शा का चालान किया जायेगा बार-बार गलती करने पर उन्हें सीज किया जायेगा इसके अलावा जिस थाना/चौकी क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू की जायेगी उसके प्रभारी का दायित्व होगा कि वह टीम का सहयोग करे, यदि सहयोग नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी उन्होंने जीरो जोन ओके होटल से मंगल पडाव तक किया जाने के भी निर्देश दिए । बैठक में में क्षेत्राधिकारी यातायात श्र संजय गर्ब्याल, टीआई- राकेश मेहरा, एण्टी न्यूसेंस टीम प्रभारी इन्सपेटर जी0बी0 जोशी, उ0नि0 पंकज बेलवाल, उ0नि0 अशोक फर्त्याल, उ0नि0 प्रवीण सिंह के अलावा समस्त सी0पी0यू0 के अधिकारी मौजूद रहे ।




