उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग( हल्द्वानी) नाम है स्पा सेंटर, बना दिया चकला घर,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की कार्रवाई, तीन महिला और तीन पुरुष मिले इस हालत में। पढ़ें उत्तराखंड बजट को लेकर The Pioneer की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट Assembly budget session : Parliamentary Affairs minister meets Speaker Khanduri

हल्द्वानी -:आधुनिकता की चकाचौंध में दौड़ती हुई जिंदगी को सुविधाओं के नाम पर परोसने वाले स्पा सेंटरों का हाल आज चकला घर के रूप में उभर कर सामने आता जा रहा है हल्द्वानी में नित हो रही घटनाओं को रोकने में पुलिस इन चकला घरों पर अक्सर छापामार अभियान चलाती है तथा दूरदराज से आकर युवतिया पैसों के लालच में मसाज के नाम पर अपना शरीर को परोस कर इस व्यवसाय को और आगे बढ़ा रही हैं पुलिस की त्वरित कार्रवाई अक्सर देखने को मिलती है तथा अनेक युवक और युवतियां कानून के दायरे में आकर जेल भी पहुंच चुके है।
ऐसा ही एक मामला moonlight कमलवागांजा स्पा सेंटर का है जहां अवैध रूप से चल रहे सेक्स रैकेट के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग नैनीताल की पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन महिलाओं व तीन पुरुषों को किया गिरफ्तार है गिरफ्तारी के बाद यह सभी लोग अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र की खबर The Pioneer मे

https://www.pioneeredge.in/assembly-budget-session-parliamentary-affairs-minister-meets-speaker-khanduri/


पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात नैनीताल विभा दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए छापामार अभियान में श्रीमती लता बिष्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल के द्वारा पुलिस बल के साथ टीन ने moon light स्पा सेंटर की आ रही शिकायतों पर तत्काल उपरोक्त स्पा सेंटर में औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उक्त स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर टीम ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला दिल्ली नोएडा की रहने वाली पाई गई।
महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी में अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है।
छापामार अभियान दल में महिला उपनिरीक्षक लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल
महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला सहित अन्य पुलिस बल था ।

Ad Ad
To Top