हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आज चरस के तस्कर को पकङने के लिए पुलिस कर्मियों को ही ग्राहक बनाकर भेजा चरस का तस्कर ग्राहक बने पुलिस के झांसे में आ गया और पुलिस ने समय रहते चरस तस्कर को धर दबोचा पुलिस को उसके कब्जे से एक किलो से अधिक चरस बरामद हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक की जनपद स्तर पर नशे की चैन को तोड़ने की कार्यवाही की गई। जिस पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 जून की रात्रि को गोपनीय सूचना के आधार पर थाना बनभूलपुरा पुलिस ही ग्राहक बनकर तस्कर से चरस खरीदने पहुंच गई। जिसे बनभूलपुरा स्लाटर हाउस से लगभग 50 मीटर की दूरी पर गौलापुल की ओर सड़क पर चरस तस्कर आसिफ खाँ, पुत्र स्व0 सद्दन खाँ, निवासी रोडवेज डिपो के सामने, दिलीप सिंह हरीगढ़, थाना–काठगोदाम, जनपद-नैनीताल, उम्र-45 वर्ष को दबोचकर उसके कब्जे से कुल एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई । पुलिस ने चरस तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया । जिसे आज न्यायालय समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह चरस को थोडी-2 मात्रा में पर्वतीय क्षेत्रों से इकट्ठा करके लाकर बनभूलपुरा एवं हल्द्वानी क्षेत्र में फुटकर में महंगे दामों में बेचने का काम करता है।
पुलिस टीम थाना बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल रिजवान,दिलशाद अहमद, भूपेन्द्र ज्येष्ठा,अमनदीप सिंह शामिल थे।




