उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:रेलवे स्टेशन पर वेंडर,कुली,अटेंडेंट, करा ले सत्यापन,नहीं तो होगी कार्रवाई, काठगोदाम, देहरादून,हरिद्वार,लक्सर, रेलवे स्टेशनों पर आज चलाया GRP ने सत्यापन अभियान ।।

जीआरपी को मिल रही लगातार शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज थाना GRP देहरादून, हरिद्वार, लक्सर व काठगोदाम रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाते हुए 175 व्यक्तियों का सत्यापन किया जीआरपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से जहां लोगों में राहत देखने को मिली वही रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा इस दौरान जीआरपी ने कुली,वैन्डरो,अटैन्डैन्टो एवं बाहरीसंदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन किए और अनेक लोगों को चेतावनी दी ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नाम परिवर्तन का किया अनुमोदन ।।

देहरादून

  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  के आदेशनुसार उत्तराखंड के समस्त जनपदों में बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों,कुली,वैन्डरो,अटैन्डैन्टो आदि का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अर्पण यदुवंशी ,पुलिस अधीक्षक रेलवेज के द्वारा जीआरपी क्षेत्रांतर्गत सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती के निर्देश पर आज अभियान में रेलवे-स्टेशनों पर कार्यरत एवं ट्रेनों में अटैन्डैन्टो आदि कार्य करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन अभियान के दौरान सभी कुली,वैन्डरो,अटैन्डैन्टो,टैक्सी यूनियन एवम् रेलवे क्षेत्रांतर्गत कार्य करने वालो को बताया कि जिनके द्वारा सत्यापन नही कराया है, वह आगामी 10 दिन के अन्दर अपना सत्यापन करवा लें अन्यथा उन के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad
To Top