उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(लालकुआं)सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर को मिला ग्रीनटेक पुरस्कार. पर्यावरण संरक्षण को लेकर कर रही है कंपनी कम

लालकुआं-: उद्योग जगत में सेंचुरी पल्प और पेपर को एक और नई पहचान मिली है ग्रीन टेक फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे कंपनी के कार्य को देखते हुए फाउंडेशन ने

कंपनी को ग्रीनटेक अवार्ड से सम्मानित किया है यह अवार्ड नई दिल्ली में ग्रीन टेक फाउंडेशन ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचआर हेड एण्ड आईआर डॉक्टर अरुण प्रकाश पांडे को देकर सम्मानित किया तथा उनसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगे भी उत्तराखंड राज्य में विशेष कार्य करने की अपेक्षा की।
इस दौरान श्री पांडे ने कहा कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मानव संसाधन एवं पर्यावरण संरक्षण में सदैव योगदान करती रहती है तथा मानव संसाधन किसी भी संस्था की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है जोकि कर्मचारियों के प्रबंधन में महत्व पूर्ण भूमिका निभाती है. मानव संसाधन प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज सुधारो के अतिरिक्त दक्षता में वृद्धि लागत में कमी एवं उत्पादकता में सुधार होता है जिसमें सेंचुरी पल्प पेपर इन सबके प्रति प्रतिबद्ध है इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्र ने बताया कि सेंचुरी पेपर पर्यावरण संरक्षण हेतु भी सभी प्रकार की समुचित प्रयास कर रही है एवं वर्तमान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय पंतनगर एवं अन्य स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है ग्रीन ट्रैक पुरस्कार मिलने पर संस्था के कर्मचारियों ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए यह पुरस्कार समस्त सेंचुरी परिवार क्षेत्र एवं राज्य के लिए गौरव का विषय बताया।

Ad Ad
To Top