हल्द्वानी
कांग्रेस में चल रही तमाम उठापटक के बीच लालकुआं विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर के बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि संसदीय अनुभव,सांगठनिक अनुभव एवं पूर्व में मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासनिक क्षमता एवं अनुभव को ध्यान में रखते हुए हरीश रावत को 2022 के विधानसभा चुनाव में चेहरा घोषित करने पर हाईकमान ने गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। हरीश रावत उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता है और वर्तमान में लोकप्रियता में भी हरीश रावत सर्वोच्च स्थान पर हैं। उत्तराखंड के आम जनमानस की पहली पसंद हरीश रावत हैं, उनकी सर्वोच्च लोकप्रियता का लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके मिलेगा। दुर्गापाल ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलवाई गई थी जिससे आम जनता लाभान्वित भी हो रही थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका नाम बदल दिया है श्री दुर्गापाल ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं को देखते हुए पार्टी हाईकमान से उनको बतौर मुख्यमंत्री के रूप में प्रजेंट करना चाहिए।




