उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:नैनी झील में तैरता मिला शव,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।

नैनीताल।
संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस को सोमवार की सुबह नैनी झील में पाषाण देवी मंदिर के पास एक शव देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को बाहर निकला ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि झील में पाषाण देवी मंदिर के पास एक शव देखा गया है।जिसके बाद तल्लीताल थाना पुलिस से चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा की अगुवाई में स्थानीय नाविकों की मदद से तल्लीताल की ओर फांसी गधेरा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने बरामद किया। पुरुष मृतक करीब 40-45 की उम्र का लग रहा है। वह व्यक्ति कहां का है और उसकी लाश यहां कैसे आई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बाद में पुलिस ने इसकी शिनाख्त जयप्रकाश के रूप में की जो पिछले कई दिनों से लाता था तल्लीताल पुलिस ने शव को जल पुलिस के माध्यम से झील से बाहर निकाला. शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है. बताया कि जयप्रकाश शराब पीने का आदी था. कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था. 20 अक्टूबर की शाम जय प्रकाश मल्लीताल क्षेत्र से घर की तरफ आ रहा था. इसी दौरान वो रास्ते से लापता हो गया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Ad Ad
To Top