उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:पांच दिन पूर्व डूबे इस युवक का शव इस तकनीक से ढूंढ निकाला, दूसरे युवक की भी तलाश जारी,देखें रेस्क्यू का वीडियो ।।

ऋषिकेश- चीला पॉवर हाउस में डूबे युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

ऋषिकेश -: 7 मार्च को देर शाम एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की डीप डाइविंग टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के माध्यम से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत 04 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवकों की गहन सर्चिंग की जा रही थी। परंतु लापता का कोई सुराग नही मिल पा रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

गुरुवार 10 मार्च को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालावाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा वाटर कम्युनिकेशन सैट का प्रयोग कर डीप डाइवर मातबर सिंह को लगभग 30 फीट गहराई में भेजा गया व एक युवक नाम प्रमोद s/o विनोद कुमार, नजफगढ़, उम्र – 25 का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया । दूसरे युवक पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25 अभी लापता है, जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर की जा रही है।

Ad Ad
To Top