उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:रेलवे का फरमान.फिर जागा रेल प्रशासन.रेल यात्रा करने से पहले कैंसिल ट्रेन के बारे में भी जाने. लालकुआं से चलने वाली यह ट्रेन भी हुई निरस्त।।

बरेली 3 दिसम्बर, 2021ः

अचानक नींद से जाग कर ट्रेनों को कैंसिल करना और कुछ ट्रेनों का संचालन कुछ दूरी के मध्य निरस्त करना अब रेलवे की आदत बनती जा रही है जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है ऐसा ही 4 दिसंबर को भी यात्रियों के साथ होगा जब अनेक ट्रेन कैंसिल होंगी तो कुछ ट्रेनों को मध्य रास्ते में रोककर उन्हें नियंत्रित किया जाएगा इतना सब कुछ अचानक होता है इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन रेलवे का फरमान तो जारी हो चुका है रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार इज्जतनगर मंडल पर इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशनों के मध्य किमी सं. 306/6-7 पर स्थित समपार संख्या 233/बी (बिल्वा फाटक) पर सीमित ऊँचाई वाला पुल (एल.एच.एस.) का निर्माण के निमित कन्क्रीट बाक्स रखने हेतु 04 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 6.00 से दोपहर 12.00 तक 6 घण्टे का यातायात ब्लाक प्रदान किया गया है। फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेट, शार्ट ओरिजनेट, शार्ट ओरिजनेट,रि-शिड्यूल एवं निरस्तीकरण किया जाएगा:-
शार्ट टर्मिनेट
05386 एवं 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ियों को भोजीपुरा में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा अर्थात ये गाड़ियां भोजीपुरा से बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

05335 काशीपुर-कासगंज सवारी गाड़ी को लालकुआ में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी लालकुआ- कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजनेट
05321 बरेली सिटी-टनकपुर सवारी गाड़ी (डेमू) को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी-भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

05329 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

05351 बरेली सिटी-काशीपुर सवारी गाड़ी (डेमू) को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

05327 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

रि-शिड्यूल

15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर से 100 मिनट रि-शिड्यूल कर प्रस्थान करेगी।
05369 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी को कासगंज से 140 मिनट रि-शिड्यूल कर प्रस्थान करेगी।

निरस्तीकरण

  1. 15061 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग बिल्वा गाँव स्थित बड़ा बाई पास के उपरिगामी पुल से होगा। जनमानस को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।

Ad Ad
To Top