देहरादून-:राज्य में सोमवार के दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है येलो अलर्ट के तहत राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर. तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक और गर्जन के साथ बहुत हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि उपरोक्त जनपदों में कहीं-कहीं झक्कड़ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है विभाग ने दोपहर 12:00 बजे से दिन में 3:00 बजे तक प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।

इस बीच मौसम विभाग ने 12 मई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए आठ और नौ मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर. पिथौरागढ़. तथा अल्मोड़ा जनपदों के अनेक स्थानों में तथा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में तथा मैदानी जनपदों में कहीं की हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है वही 9 मई को भी उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली. बागेश्वर. तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं बहुत हल्की – हल्की बरसात होने की संभावना है तथा मई तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है लेकिन इन सबके बीच मौसम विभाग ने 8 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है जिसके तहत उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर. पिथौरागढ़. तथा अल्मोड़ा जनपद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के रूप में जारी की है तथा येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आंधी चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है बिजली गिरने के खतरे को लेकर के सतर्कता बरतने की अपील की है




