उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग (देहरादून) यू-सेट परीक्षा की आई नई अपडेट. कुमाऊं विश्वविद्यालय कर रहा है परीक्षा कराने की तैयारी…..

देहरादून

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित करेगा और परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी करने का निर्देश दिये गये है.

रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से राज्य प्रशासन द्वारा परीक्षा आयोजित करने के निर्देश मांगे गए थे और उसने अपनी सहमति दे दी है। मंत्री ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है. रावत ने कहा कि लंबे समय के अंतराल के बाद यू-सेट परीक्षा आयोजित की जा रही है, इसलिए इसमें बड़ी संख्या में छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

रावत ने कहा कि यू-सेट के सफल अभ्यर्थियों से राज्य के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के पदों को भरने का मार्ग प्रशस्त होगा. यहां यह बताना उचित होगा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए U- SET आवश्यक योग्यता है। इसे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के समकक्ष माना जाता है। यह हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, वाणिज्य, आर्थिक और भूविज्ञान विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।

Ad Ad
To Top