देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर ,शासन ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

प्राप्त समाचार के अनुसार 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादला किए गए है। जिसमें 3 जिलों के डीएम भी बदले गए है।
आईएएस आशीष कुमार चौहान पौड़ी जिले के डीएम बने है, तो वहीं आईएएस रीना जोशी को डीएम पिथौरागढ़, आईएएस अनुराधा पाल को जिलाधिकारी बागेश्वर तो वहीं आईपीएस श्वेता चौबे को एसएसपी पौड़ी बनाया गया है।




